फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंगदोह कमेटी की सिफारिशें ताक पर

Wed, 28 Aug 2013 05:35 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज में अभी छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई है, बावजूद इसके संभावित प्रत्याशी छात्रनेताओं ने कालेज गेट को पोस्टरों से पाट दिया है। नेशनल हाइवे के किनारे पार्क के रैलिंग तक पर प्रचार सामग्री लगाकर लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का मजाक उड़ाया जा रहा है, मगर प्रशासन मूकदर्शक बना है।
विज्ञापन

कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कालेज में अभी प्रवेश प्रक्रिया चल रही है 31 अगस्त तक प्रवेश होंगे। उसके बाद ही छात्रसंघ का चुनाव होना है, मगर संभावित प्रत्याशियों ने प्रचार करने के लिए लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों को ही ताक पर रख दिया है। नैनीताल रोड, बरेली रोड, कालाढूंगी रोड और रामपुर रोड समेत गली मोहल्लों में भी बिजली के पोल, सरकारी भवनों तक को प्रचार का माध्यम बनाकर फ्लेक्सी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें