फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दही, दूध, पनीर से लेकर दालें तक मिलावटी

Sun, 25 Aug 2013 05:35 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बाजार में दूध, पनीर से लेकर खाद्य तेल नकली और मिलावटी बिक रहा है। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम की छापामारी में अलग-अलग नौ दुकानों एवं प्रतिष्ठानों से लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल पाए गए हैं। प्रयोगशाला से सैंपल फेल होने के बाद न्याय निर्णायक अधिकारी ने मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों पर 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी एके फुलेरिया के मुताबिक खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने पिछले एक साल में हल्द्वानी और आसपास इलाकों में दुकानों में ताबड़तोड़ छापामारी कर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। सैंपल रुद्रपुर स्थित विभागीय प्रयोगशाला में भेजे गए। जांच में अधिकांश सैंपल फेल हो गए, जिनके सैंपल फेल हुए थे उनके खिलाफ न्याय निर्णायक अधिकारी की कोर्ट में वाद दायर किया गया।
एके फुलेरिया के मुताबिक सैंपल लेने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार, अश्वनी कुमार और नंद किशोर शामिल थे। न्याय निर्णायक अधिकारी ने दायर सभी वादों का विगत एक माह में त्वरित सुनवाई करते हुए जुर्माना लगाया है। जिला अभिहित अधिकारी ने बताया कि सैंपलिंग के लिए छापामारी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बाजार में किसी भी खाद्य पदार्थ में मिलावट और नकली होने की आशंका होती है तो वे खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बृज भूषण साहू, मंडी गेट, अरहर की दाल का सैंपल फेल, 15 हजार जुर्माना
- कैलाश चंद्र जोशी, बिंदुखत्ता, दूध का सैंपल फेल, पांच हजार का जुर्माना
- मनोज सिंह चुफाल, गौलापार मोटी सिवई का सैंपल फेल, दस हजार का जुर्माना
- मो हारुन, भोलानाथ गार्डन, उत्तराखंड डेरी से दही का सैंपल फेल, पांच हजार जुर्माना
- श्याम शर्मा, सिजवाली टावर के पास, पनीर का सैंपल फेल, दस हजार का जुर्माना
- गोधन सिंह, रामपुर रोड गंगू ढाबा, चाय पत्ती का सैंपल फेल, दस हजार का जुर्माना
- अकील ब्रेकरी एंड स्वीट हाउस कालालाढूंगी रोड से पनीर का सैंपल फेल, पांच हजार जुर्माना
- अनूप कुमार, मंगल पड़ाव पनीर का सैंपल फेल, दस हजार का जुर्माना
- रमेश चंद्र, दमुवाढूंगा, वनस्पति खाद्य तेल का सैंपल फेल, पांच हजार जुर्माना
- हिमगिरी वनस्पति निर्माता, जिंदल वैजिटेबल लिमिटेड काशीपुर 15 हजार जुर्माना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें