फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीपीजी कालेज में दिनभर चला हंगामा, पुलिस फोर्स तैनात

Sun, 25 Aug 2013 05:35 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज में शनिवार का दिन हंगामा, धरना-प्रदर्शन के नाम रहा। एमए अंग्रेजी विषय की सेमेस्टर परीक्षा के दौरान एक पर्दानशीं छात्रा का वेरिफिकेशन के दौरान फोटो मिलाने के लिए उससे कथित अभद्रता के आरोप को लेकर मुसलिम युवकों ने प्राचार्य का घिराव कर हंगामा किया। बाहरी युवकों और एबीवीपी छात्रों के बीच तीखी झड़प हुई। मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। वहीं, एनएसयूआई के छात्रों ने एमएससी में सीटें बढ़ाने की मांग को कालेज के द्वितीय गेट पर धरना-प्रदर्शन किया तो छात्रसंघ और एबीवीपी के छात्रों ने भी इस मुद्दे पर प्राचार्य कक्ष बंद कराकर धरना दिया।
विज्ञापन

--
पर्दानशीं छात्रा से अभद्रता पर बखेड़ा
हल्द्वानी। एमबी कालेज में दोपहर करीब 12 बजे मुसलिम छात्रों के साथ कुछ बाहरी लोग प्राचार्य डा. बीसी मेलकानी के पास पहुंचे और छात्रा से कथित अभद्रता के मुद्दे को लेकर बखेड़ा कर दिया। उनका आरोप था कि चार दिन पूर्व एमए अंग्रेजी विषय की सेमेस्टर परीक्षा के दौरान बुर्का पहनकर आई छात्रा से कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी कर रहे कर्मियों ने वेरिफिकेशन करने के लिए फोटो मिलाने के समय धार्मिक टिप्पणी कर कथित अभद्रता की। उनका आरोप था कि पर्दानशीं छात्रा ने इसके लिए महिला शिक्षिकाओं को बुलाने की मांग भी की। प्राचार्य कक्ष में शोरशराबा होने पर कालेज के चीफ प्राक्टर समेत तमाम शिक्षक और दफ्तर के कर्मचारी वहां पहुंच गए। प्राचार्य डा. मेलकानी, चीफ प्राक्टर डा. कमल जोशी, डा. एचसी भाकुनी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। कर्मचारी नेता एमसी भगत, सुरेंद्र रौतेला बबली कर्मचारियों के पक्ष में उतर आए तथा इस आरोप को निराधार बताते हुए छात्रा को बुलाने की बात पर अड़ गए। कर्मचारियों का कहना था कि पर्दानशीं छात्रा से किसी तरह की अभद्रता नहीं की गई तथा उसके पास बैठी दूसरी छात्रा से फोटो से पहचान कराई गई थी। प्राचार्य कक्ष में गहमागहमी के बीच छात्रसंघ अध्यक्ष विरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ जगदीश बिष्ट, दीपक सनवाल समेत एबीवीपी के छात्र भी पहुंच गए तथा बाहरी युवकों के कालेज में घुसने का विरोध करने लगे। एबीवीपी छात्रनेताओं की बाहरी युवकों से तीखी झड़प हो गई। नौबत हाथापाई तक पहुंचने पर शिक्षकों ने किसी तरह स्थिति को संभाला। छात्रा को सामने लाने का दबाव पड़ने पर युवक कालेज से चले गए। बाद में कालेज में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। इधर, दोपहर बाद करीब तीन बजे छात्रा के रिश्तेदार जैब खान, शुएब और जहीर फिर कालेज पहुंचे। उन्हें प्राचार्य ने सोमवार को इस मुद्दे पर वार्ता करने का समय दिया है।
--
एमएससी में सीटें बढ़ाने की मांग पर एनएसयूआई का धरना
हल्द्वानी। एनएसयूआई के छात्रों ने एमएससी में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रनेता भूपाल सिंह कुंवर के नेतृत्व में कालेज गेट पर धरना दिया। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव विपिन परगाई ने कहा कि कालेज प्रशासन महाविद्यालय के विद्यार्थियों को प्रवेश देने के बजाय बाहरी विद्यार्थियों को प्रवेश दे रहा है। प्रदेश महासचिव परगाई और छात्रनेता उत्तम दास ने चेतावनी दी कि अगर एमएससी में जल्द सीटें नहीं बढ़ाई गईं तो वे कुमाऊं विवि में आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रदेश महासचिव मनोज भट्ट, गिरीश पलडिया, सागर रावत, ललित दानू, कुनाल अरोड़ा, संजय पंत, दीपक जोशी, शंकर कुमार, शैलेंद्र सिंह दानू, प्रशांत, अमर पाल, राजू भट्ट, मनीष कांडपाल, कमल बेलवाल, पंकज सांगुड़ी, विपिन डुंगराकोटी, गौरव बिष्ट, पप्पी कुमार, रोहित कुमार , उमंग गुलाटी, संजय रावत आदि थे।
विज्ञापन

-
छात्रसंघ ने प्राचार्य कक्ष बंद कराकर किया प्रदर्शन
हल्द्वानी। एमएससी में प्रवेश देने की मांग को लेकर छात्रसंघ महासचिव पान सिंह मेवाड़ी के नेतृत्व में छात्रों ने प्राचार्य कक्ष बंद करा दिया तथा कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। इस बीच छात्रसंघ अध्यक्ष विरेंद्र सिंह बिष्ट समेत एबीवीपी के छात्र भी वहां पहुंच गए तथा नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि बीएससी पास करने के बाद विद्यार्थियों को कालेज में एमएससी में सीटें न होने के कारण प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। प्राचार्य डा. बीसी मेलकानी को घेरने पर कालेज के शिक्षक डा. एपी सिंह, डा. एलपी सिंह समेत कई शिक्षकों ने वहां पहुंच कर छात्रों को समझाया। बाद में कालेज प्रशासन से वार्ता भी हुई। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक सनवाल, जगदीश बिष्ट, मनोज रावत, सुरेंद्र नगदली, हरपिंदर सिंह, चंद्रशेखर तिवारी, प्रेम मेवाड़ी, चंद्रशेखर जोशी, सुनील जोशी, दीपक मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें