फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक गली में चोरों का धावा

Thu, 07 Mar 2013 05:32 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक बंशीधर भगत के पड़ोस में रहने वाले उनके भाई के बंद मकान पर सरेशाम चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने उनके मकान के सारे ताले तोड़ डाले। ऐन वक्त पर लोगों ने देख लिया। हंगामा हुआ। चोरों का पीछा किया। मगर हाथ नहीं लगे। वीआईपी इलाके में हुई चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस और मोहल्ले के लोगों ने देर रात तक आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन

शाम करीब आठ बजे ऊंचापुल निवासी विधायक बंसीधर भगत के छोटे भाई लीलाधर भगत के घर में पड़ोसियों ने लाइट जली देखी। बंद मकान में अंदर लाइट जली देखकर शक हुआ तो विधायक सहित उनके अन्य भाईयों को सूचना दी गई। सूचना के बाद सभी लोग मकान की ओर दौड़े। मेन गेट का ताला खोलकर अंदर घुसने लगे तो पीछे के दरवाजे से कुछ लोग खेतों की ओर भागे। लोगों ने चारों ओर से खेतों में उन्हें घेर लिया। उनको पकड़ने की कोशिश की गई। लेकिन अंधेरे और गूल का फायदा उठाकर बदमाश भाग निकले। लोगों ने काफी दूर तक उनका पीछा भी किया। विधायक आवास के पास चोरी की सूचना पर पुलिस तुरंत वहां पहुंची। विधायक बंशीधर भगत ने बताया कि उनके भाई लीलाधर भगत रुड़की स्थित बैंक में जीएम हैं। बेटा अमेरिका में रहता है। पत्नी रश्मि भगत चार दिन पहले मकान बंद कर रुड़की चली गई थी। जिस कारण मकान बंद था। विधायक के अनुसार चोर घर से दो कंगन और एक मांग टीका ही ले जा पाए।
रिवाल्वर से किए फायर
चोरों का पीछा करते हुए विधायक के छोटे भाई ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से उन पर पांच फायर भी किए। जिस दौरान एक आरोपी खेत में ही छिपा रहा। फायर बंद होते ही वह खेत से निकलकर गूल में कूद गया।
विज्ञापन

लाठी डंडे लेकर किया पीछा
चोरों का पीछा करने के लिए आसपास के लोग लाठी डंडे लेकर आ पहुंचे। लोगों ने चोरों पर पथराव भी किया। मगर वे गेहूं के खेतों से होते हुए मोहल्ले के दूसरी ओर चले गए।
लाल टी शर्ट वालों की शामत
भागते वक्त लोगों को एक युवक लाल टीशर्ट में दिखा था। उसने मकान के आसपास और अंदर गुटखा खाने के बाद थूका भी था। ये जानकारी मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाकों से लाल टीशर्ट, गुटखा खाने वाले और गीले जूते चप्पलों वाले कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस से भिड़ी पब्लिक
पुलिस ने जब लाल टीशर्ट वाले एक होटलकर्मी को हिरासत लिया तो ऊंचा पुल के करीब ही लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। वे उसे निर्दोष बताकर जबरन छुड़ाने लगे। जिस पर पुलिस और पब्लिक के बीच विवाद हो गया। बाद में पुलिस ने आरोपी को वहीं पब्लिक के हवाले कर दिया।
दस ताल टूटे
चोरों ने करीब एक से डेढ़ घंटे तक घर को तसल्ली से खंगाला। हर दरवाजे और आलमारी के दस ताले तोड़ डाले। सारा सामान इधर उधर फैला दिया।
कोई तो जानकार है
चोरों ने जिस तरह सफाई के साथ अंदर कमरों मेें सामान खंगाला उससे ऐसा लग रहा है कि उनमें से कोई घर की अच्छी जानकारी रखता था। पुलिस देर रात पड़ोस में रहने वाले मजदूरों से भी पूछताछ कर रही थी।
कारपेंटर के औजारों से टूटे ताले
चोरों में एक कारपेंटर भी शामिल था। घटनास्थल पर मिले कारपेंटर के औजार और सफाई से तोड़े गए ताले इसका प्रमाण दे रहे थे। पुलिस ने औजार कब्जे में ले लिए।
चार भाईयों के मकान हैं
जिस गली में चोर घुसे उसमें विधायक और उनके तीन भाईयों के मकान हैं। आखिरी में विधायक का मकान है। जबकि तीसरे नंबर पर लीलाधर भगत का। इस गली में पहली बार चोरी की घटना हुई है।
खाना खाकर टहल रहे थे विधायक जी
विधायक बंशीधर भगत ने बताया कि जब लोगों ने मकान में चोरी होती देखी उस वक्त करीब साढ़े आठ बजे थे। वे खाना खाकर गली में टहल रहे थे। इसी बीच भतीजे ने चोरी की सूचना दी।
पीछे के दरवाजे से घुसे चोर
चोरों ने घर के अंदर कहां से एंट्री की इससे भी पुलिस को आशंका है कि चोरी में किसी जानकार का हाथ। चोरों ने अंदर घुसने के लिए पीछे के दरवाजे का कुंडा बड़ी सफाई के साथ काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें