फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन मामले की जांच शुरू

Tue, 04 Dec 2012 05:30 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्दूचौड़ क्षेत्र में अवैध खनन मामले में जांच शुरू हो गई है। जांच उप वन क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है। अवैध खनन में विभागीय कर्मियों की मिलीभगत का भी अंदेशा है।
विज्ञापन

हल्दूचौड़ क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। सूचना मिलने के बाद तराई पूर्वी वन प्रभाग की टीम ने गौला रोखड़ बीट संख्या तीन क्षेत्र में छापा मारा। यहां पर अवैध खनन में लिप्त दो वाहनों को पकड़ा गया। एक वाहन टीम देखकर पहले ही भाग खड़ा हुआ था। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कथित तौर पर अवैध खनन के साक्ष्य मिले हैं। इसके बाद मामले की जांच उप वनक्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है॥ उप प्रभागीय वनाधिकारी बीएस शाही कहते हैं कि मौके पर बड़े स्तर पर अवैध खनन जैसे हालात मिले हैं। जो सूचना मिली है, उसमें प्रभावशाली लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। इसमें विभागीय मिलीभगत से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। इन्हीं बिंदुओं पर जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें