फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ से अधिक सीएफएल और विद्युत मालाएं चोरी

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल। बेतालघाट ब्लाक के जोशीखोला गांव में दीपावली के दिन ग्रामीणों ने अपने अपने घरों को सीएफएल और विद्युत मालाओं से रोशन किया था, लेकिन जैसे ही रात्रि में अधिकांश लोगों की आंख लगी तो असमाजिक तत्वों ने ग्रामीणों ने घरों के बाहर लगी सौ से अधिक सीएफएल और डेढ़ सौ से अधिक विद्युत मालाएं चुरा ली। यही नहीं असमाजिक तत्व कई ग्रामीणों के घरों के दरवाजों को भी लात मार गए। डरे सहमे ग्रामीण रात में तो बाहर नहीं निकले। सुबह होने पर लोगों को सीएफएल और विद्युत मालाएं चोरी होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार को गांव के सभी लोगों ने अपने अपने घरों को रोशन करने के लिए घरों के बाहर सीएफएल और विद्युत मालाएं लगाई हुई थी। महालक्ष्मी की पूजा अर्चना के बाद ग्रामीणों ने एक दूसरे के घरों में जाकर लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और बाद में खाना खाकर सो गए। बताया जाता है कि रात्रि में 12 बजे से 2 बजे के बीच कुछ असमाजिक तत्वों ने गांव में लगभग 50 से अधिक मकानों में लगे सीएफएल और विद्युत मालाएं उतार ली।
गांव के बच्ची राम, शिक्षक दीप चंद्र त्रिपाठी, दीपक तिवारी, हेम चंद्र जोशी, शेखर चंद्र, पीतांबर, थान सिंह, महेश चंद्र आदि ने आज सुबह घटना की जानकारी ग्राम प्रधान मंजू तिवारी को दी। प्रधान मंजू तिवारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। ग्रामीणों ने बताया कि असमाजिक तत्वों ने कई घरों के दरवाजों पर लात भी मारी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें