फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक का छिड़काव करते छह मजदूर बेहोश

Fri, 17 Aug 2012 12:00 PM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दस एकड़ गन्ने की फसल में यूरिया खाद के साथ मिलाकर कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के कुछ देर बाद छह मजदूरों की हालत बिगड़ गई। उल्टियां होने के बाद ये लोग बेहोश हो गए। सूचना पर खेत के पहुंचे अन्य लोगों ने सभी को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। ये सभी मजदूर रामपुर जिले के बिलासपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

बिलासपुर के ऐरो गांव निवासी मोहम्मद यासीन (22), एजाज (35), मैजाज (22), शाकिर (30), इस्लाम (22) और भूरा (15) देवलचौड़ के चांदनी चौक के सांगुड़ी में ज्वाला दत्त के खेत में अक्सर मजदूरी करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह सभी लोग ज्वाला दत्त के दस एकड़ गन्ने की फसल में यूरिया के साथ कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गए। इन लोगों ने सुबह साढ़े सात बजे तक कीटनाशक का छिड़काव कर दिया था। दवा छिड़कने के कुछ देर बाद यासीन और एजाज की उल्टियां होने से हालत बिगड़ गई। थोड़ी में देर अन्य लोग भी बेहोश होकर खेत में गिर पड़े। बेस अस्पताल में उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार है। चिकित्सकों का कहना है कि मुंह पर कपड़ा बांधे बगैर कीटनाशक दवा का छिड़काव करने से से इनकी ये हालत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें