फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर के बाद स्कार्पियो सवार युवकों ने की हवाई फायरिंग

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। पिकप से टक्कर होने के बाद स्कार्पियो सवार नशे में धुत दो युवकों ने चालक से मारपीट और अभद्रता कर हवाई फायरिंग कर दी। इस दौरान जाम में फंसे लोग सहम गए। भीड़ एकत्र होने पर आरोपी कार छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को सीज कर दोनों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

छप्पर वाली मस्जिद के पास मोहल्ला खताड़ी में रहने वाला मो. असलम पिकप यूके 04सी/0137 चलाता है। शुक्रवार की देर शाम असलम पिकप से भंडारपानी की तरफ जा रहा था। रास्ते में उसकी स्कार्पियो कार से टक्कर हो गई। इससे गुस्साए स्कार्पियो सवार दो युवकों ने उससे मारपीट और अभद्रता करना शुरू कर दिया। उधर, दोनों कार समानांतर खड़ी होने के कारण सड़क पर जाम लग गया। इससे वहां से गुजर रहे पर्यटक, सीतावनी तीर्थ, वाल्मीकि मंदिर के श्रद्धालुओं समेत स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। आरोप है कि इस दौरान नशे में धुत युवकों ने अपनी पिस्तौल से कई बार फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर जाम खुलने की प्रतीक्षा कर रहे लोग भयभीत हो गए। हमले से बचने के लिए कई चालकों ने अपने वाहन बैक कर लिए। इस बीच किसी व्यक्ति ने स्कार्पियो की चाभी निकाल ली और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस को देखते ही अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी अज्ञात वाहन से फरार हो गए। एसएसपी डा. सदानंद दाते के निर्देश पर आरोपियों की तलाश में सीओ प्रमोद कुमार के नेतृत्व में रोड चेकिंग की गई, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस ने इस मामले में रामनगर रोड, हल्द्वानी निवासी यशवंत सिंह समेत उसके एक अन्य अज्ञात साथी के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें