फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: संदिग्ध हालात में नौंवी की छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा क्षेत्र में शनिवार देर रात नौंवी की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा का शव घर में फंदे पर लटका मिला था। काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवखड़ी नीलकंठ कॉलोनी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी रघुनंदन होमगार्ड का जवान है।
विज्ञापन

शनिवार रात रघुनंदन की ड्यूटी एसएसटी टीम के साथ गौलापुल पर थी। पुलिस के अनुसार रात करीब ढाई बजे रघुनंदन की पत्नी ने उन्हें फोन किया और बेटी के फंदे से लटके होने की सूचना दी। आनन-फानन रघुनंदन घर पहुंचा। वहां उनकी बेटी ग्रिल पर दुपट्टे से बने फंदे से लटकी हुई थी। वह बेटी को लेकर तुरंत बेस अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने शगुन (15) को मृत घोषित कर दिया। काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा के अनुसार रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें