फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: परिवार के साथ ननिहाल पहुंचीं तेलुगू फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री शुभांगी

Mon, 01 Apr 2024 08:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने अभिनय की बदौलत सिने जगत में जड़ें मजबूत कर रहीं शुभांगी पंत इन दिनों अपने ननिहाल नैनीताल आई हैं। उन्होंने अपने परिवार के साथ मां नयना देवी मंदिर में दर्शन के साथ ही माल रोड समेत पर्यटक स्थलों की सैर की।
विज्ञापन

शुभांगी पंत ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि तेलुगू फिल्म सिरा में वह मुख्य किरदार निभा रही हैं। इसी फिल्म में उनकी मां इंद्रा पंत भी अभिनय कर रहीं हैं। यह फिल्म एक लव स्टोरी पर आधारित है। इससे पूर्व वह महाप्रस्थानम में तेलुगू के जाने माने कलाकार तनिष्क और कबीर सिंह दुशांज के साथ बतौर मुख्य अभिनेत्री कार्य कर चुकी है। पंत हस्तिनापुर फिल्म के साथ ही अन्य फिल्मों में मुख्य रोल निभा चुकी है। शुभांगी पंत ने कहा कि उन्हें गाने का शौक है। वह दरोगा ज्यू एलबम में गीत गा चुकी हैं।

सोशल मीडिया अभिनय के लिए अच्छा विकल्प
नैनीताल। शुभांगी ने बताया कि सोशल मीडिया अभिनय के लिए एक अच्छा विकल्प है, लेकिन पोस्ट पर कम लाइक्स आने पर कलाकार निराश होते हैं। अगर आपका कंटेंट अच्छा है तो सफलता एक दिन जरूर कदम चूमेगी। अच्छे कंटेंट पर फोकस करें। उन्होंने कलाकारों को सोशल मीडिया पर ब्लॉग व अन्य माध्यम से वीडियो पोस्ट करने की सलाह दी।
विज्ञापन


मताधिकार के प्रति किया जागरूक
नैनीताल। मशहूर अभिनेत्री शुभांगी पंत और उनकी मां इंद्रा पंत ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया है। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। कहा आगामी 19 अप्रैल को सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें