फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला चौपाल में 920 लोगों को मिलीं सुविधाएं

विज्ञापन
हल्द्वानी के गौजाजाली स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अमर उजाला मोहल्ला चौपाल के तहत
विज्ञापन
हल्द्वानी। अमर उजाला ने जनसेवा समिति गौजाजाली बिचली और प्रशासन के सहयोग से रविवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौजाजाली बिचली में अमर उजाला चौपाल का आयोजन किया। चौपाल में करीब 920 लोगों को सुविधाएं मिलीं। एक ही छत के नीचे विभिन्न सुविधाएं मिलने से लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

एसडीएम विवेक राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर चौपाल का शुभारंभ किया। चौपाल में सुबह से ही भीड़ लगने लगी थी। समाज कल्याण विभाग, संभागीय परिवहन विभाग, श्रम विभाग, ऊर्जा निगम, जल संस्थान, पूर्ति विभाग, आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड के स्टाल लगे थे जबकि पीएचसी मोटाहल्दू और कृष्णा हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डाक्टर एवं स्टाफ के लोग भी मौजूद थे। चौपाल में लोगों ने पंजीकरण कराया और विभिन्न स्टालों पर जाकर अपनी समस्या का निदान कराया। डॉक्टरों से परामर्श लिया और उनकी जरूरी जांचों के अलावा निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
आम जनता को सुविधा देना सराहनीय पहल
एसडीएम विवेक रॉय ने अपने संबोधन में कहा कि एक छत के नीचे लोगों को विभिन्न सुविधाएं देने की जो पहल अमर उजाला ने की है, वह स्वागत योग्य है। उन्होेंने कहा कि जो काम प्रशासन का है उसे अमर उजाला ने अपने हाथ में लेकर लोगों की मुश्किलों को कम करने का भगीरथ प्रयास किया है। इस तरह के जनोपयोगी कार्यों में प्रशासन हमेशा मदद करता रहेगा।
विज्ञापन

बच्चों को पोलियो ड्राप भी पिलाई गई
अमर उजाला चौपाल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौजाजाली बिचली में पोलियो ड्राप पिलाने के लिए स्टाल लगाया गया था। 145 बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। ड्राप पिलाने में भगवती बेलवाल और जानकी भगत लगे रहे।
मेडिकल स्टाल में उमड़ी भीड़
अमर उजाला चौपाल में कृष्णा हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की ओर 225 मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया गया और आवश्यक जांचें की गई। जरूरतमंदों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गई। परामर्श देने वालों में वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशुमान राय, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रमनदीप आहूजा, वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम सिंह, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. जीनत अंसारी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रप्यूल, जनरल फिजीशियन डॉ. ऋतु, आकांक्षा पाहवा, सुमन बिष्ट, हरविंदर सिंह, विमला बिष्ट, राधा मेहता, सोनू कुमार, रमन, रेनू मठपाल, सोमू राय, संजय आदि थे। चौपाल के दौरान 25 मरीजों के ईसीजी भी किए गए। मोटहल्दू पीएचसी की ओर से डॉ. प्रीति आर्य, डॉ. अजय दीक्षित और सतीश सती ने 80 मरीजों को परामर्श दिया और निशुल्क दवा वितरित की।
इन विभागों ने स्टालों में लोगों को मिलीं सुविधाएं
श्रम विभाग : 31 मामले श्रमिकों के पंजीकरण के आए और उन्हें जानकारी दी गई।
समाज कल्याण विभाग : विधवा, दिव्यांग, किसान और वृद्धावस्था और अनुसूचित जाति के पुत्री के विवाह के कुल 45 मामले आए। सभी के फार्म भराए गए।
परिवहन विभाग : ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, वाहन पंजीकरण और वाहन ट्रांसफर के कुल 25 मामले आरटीओ विभाग के समक्ष आए और सभी को जानकारी दी गई।
बिजली विभाग : 25 लोगों की शिकायतें दूर की गई।
पूर्ति विभाग : 129 लोगों आवेदन आए, जिसमें 40 के राशन कार्ड आनलाइन किए गए और शेष के फार्म भरे गए।
जल संस्थान : 40 लोगों की समस्या का निवारण किया गया और दस हजार पेयजल बिल जमा किए गए।
धन्वंतरि: आयुर्वेदिक स्टाल में 210 मरीजों की जांच की गई और निशुल्क दवा वितरित की गई।
ये अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
श्रम प्रवर्तन अधिकारी हल्द्वसनी दीपक कुमार, मदन मेर, नीमा चम्याल, अनिल पुजारी। सहायक समाज कल्याण अधिकारी हरीश गोस्वामी। एआरटीओ प्रवर्तन कुलवंत सिंह चौहान, खीम सिंह नेगी, शिव प्रकाश रावत। आयुष्मान कार्ड के लिए शावेज कुरैशी, आधार कार्ड के लिए बृजेश पाठक, भूपेंद्र सिंह जीन और दीपक फर्स्वाण। जल संस्थान के जेई रवींद्र कुमार, मीटर रीडर गिरीश पंत, बिजली विभाग से जेई धीरज पंत और लाइनमैंन राकेश यादव थे। पूर्ति विभाग के पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल, पूर्ति लिपिक मीनाक्षी बोहरा, धीरज कुमार, पवन चौहान। धन्वंतरि हर्बल के सुरेश चंद्र, केष्टवाल, सुनीला जोशी, दीक्षिता, गौरव बुधलाकोटी, मर्म चिकित्सा से डॉ. जगदीश चंद्र सती, डॉ. प्रतिभा सती, डॉ. आशुतोष पंत। लीड बैंक मैनेजर एमएस जंगपांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें