फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पहले फड़ लगाने पर जब्त होगा सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी के पंत पार्क में हाईकोर्ट के आदशों का उल्लंघन कर फड़ लगाने वालों पर पालिका प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रशासन ने समयावधि से पहले फड़ लगाने वालों का बृहस्पतिवार से सामना जब्त करने और स्थान आवंटन सूची से नाम हटाने को लेकर फड़ समितियों को नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने फड़ समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने फड़ समितियों को निर्धारित समय पर फड़ लगाने को कहा। उन्होंने पालिका की ओर से जारी किए गए नोटिस के विषय में बताया और कहा कि यदि कोई भी फड़ कारोबारी तय समय से पहले फड़ लगाते हैं तो उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा।
कहा कि पालिका के पास उपलब्ध 121 फड़ करोबारियों की सूची से भी उनका नाम हटा दिया जाएगा। ऐसे लोगों को फड़ के लिए स्थान आवंटन की प्रक्रिया में भी शामिल नहीं किया जाएगा। पालिका की प्रभारी ईओ लता आर्या ने बताया कि फड़ कारोबारियों की सभी समितियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। वहीं पंत पार्क के निरीक्षण को लेकर टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें