फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में बहेगी विकास की गंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल अगले साल और भी ज्यादा आकर्षक दिखेगी। इस साल प्रस्तावित कई विकास योजनाएं अगले साल हकीकत बनने वाली हैं। बलिया नाले में हर साल हो रहा भूस्खलन रुकेगा। नैनी झील में नए गेट लगेंगे। नैनी झील, सूखाताल को चमकाने के लिए 12.94 करोड़ रुपये मिलेंगे। क्षतिग्रस्त हो चुके माल रोड की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। लंबे समय से पार्किंग की समस्या से जूझ रहे नगर को नारायणनगर में बहुमंजिली पार्किंग बनने से यातायात व्यवस्था सुधरने की उम्मीद है।
विज्ञापन




नैनीताल में बहुमंजिला पार्किंग का सपना साकार होगा
12.94 करोड़ रुपये मिलेंगे नैनी झील और सूखाताल को चमकाने के लिए



ये भी होगा
-माल रोड में हो रहे भूधंसाव को रोकने के लिए 41 करोड़ रुपये का बजट मिलेगा। इससे पूरे रोड का कायाकल्प किया जाएगा।
-नैनी झील में गंदगी करने वालों को प्रशासन सीसीटीवी से पकड़ेगा। सचिव मुख्यमंत्री और कमिश्नर राजीव रौतेला 13 सितंबर को अधिकारियों के साथ बैठक कर यह निर्देश जारी कर चुके हैं।
विज्ञापन

-सरकारी अस्पतालों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इस संबंध में 12 सितंबर को हाईकोर्ट आदेश जारी कर चुका है।
-लंबे समय से चला आ रहा तालाबों पर अवैध कब्जा हटाया जाएगा। हाईकोर्ट ने 12 जून को आदेश इस संबंध में आदेश जारी किया था।
-नैनीताल के प्रसिद्ध जू में दूसरे डीएनए के रेड पांडा आएंगे। इसके लिए जू प्रशासन लंबे समय से प्रयास कर रहा है।
-नए साल में नगर पालिका की ओर से स्वकर प्रणाली लागू की जाएगी। इसके लिए नगर पालिका की आय कई गुना बढ़ जाएगी और जनता को भी फायदा मिलेगा।
-नगर पालिका का माल रोड स्थित पुस्तकालय हाइटेक होगा। लंबे समय से इसकी कवायद चल रही है।
-नैनीताल बैंक एफडी पर 7.35 प्रतिशत ब्याज देगा। नैनीताल बैंक इसकी घोषणा कर चुका है।
-जंगली जानवरों के हमले में मरने वालों को नए साल में तीन लाख की जगह पर पांच लाख रुपये मुआवजा मिला करेगा। सरकार इसका आदेश जारी कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें