फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

263 विद्यार्थियों ने दी शोध परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में हुई प्रदेश स्तरीय शोध परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। यूओयू की क्षेत्रीय निदेशक और परीक्षा इंचार्ज डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि शोध परीक्षा में पंजीकृत 469 में से 263 शोधार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 206 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योग में 58 में से 37, सोशल वर्क में 17 में 11, राजनीति शास्त्र में 20 में आठ, केमिस्ट्री में 15 में सात, भौतिक विज्ञान में पांच में दो, टूरिज्म मैनेजमेंट में 17 में आठ, इतिहास में 26 में 16, ज्योतिष में आठ में चार, कॉमर्स में 26 में 14, समाजशास्त्र में 12 में सात, संस्कृत में 12 में चार, मैनेजमेंट में 47 में 32, होटल मैनेजमेंट में 36 में 20, हॉर्टिकल्चर में चार में तीन, शिक्षाशास्त्र में 85 में 40, कंप्यूटर में 35 में 21, अंग्रेजी में 15 में 10, हिंदी में 26 में से नौ शोधार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा कराने में यूओयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीडी पंत, सहायक समन्वयक डॉ. उषा पंत जोशी ने सहयोग दिया।


263 विद्यार्थियों ने दी शोध परीक्षा

ज्योतिष कोर्स से बाहर के प्रश्न पूछने का आरोप
हल्द्वानी। शोध परीक्षा देने आए ज्योतिष के शोधार्थियों ने आरोप लगाया है कि यूओयू की ओर से आयोजित शोध पात्रता परीक्षा में ज्योतिष विषय के प्रश्न पत्र का एक भी प्रश्न ज्योतिष से संबंधित नहीं था। इसकी सूचना छात्रों ने कक्ष निरीक्षक को दी लेकिन विवि कर्मी कोई समुचित जवाब नहीं दे पाए। शोध परीक्षा देने आए शशांक शर्मा, विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि विवि की वेबसाइट पर ज्योतिष विषय का जो पाठ्यक्रम निर्धारित किया गया है उससे संबंधित कोई भी प्रश्न नहीं पूछा गया। इस पात्रता परीक्षा के लिए छात्र दूरदराज से आए विद्यार्थियों ने कुलपति को ज्ञापन भेजकर ज्योतिष विषय का प्रश्नपत्र निरस्त कर दोबारा परीक्षा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें