फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानकों के अनुसार दिया जाएगा मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बागेश्वर के बास्ती गांव में विषाक्त भोजन की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मानकों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। सभी मरीजों का इलाज सरकारी खर्च पर किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हेली सेवाओं के माध्यम से मरीजों को हल्द्वानी लाया गया। उन्होंने खुद अपना हेलीकाप्टर भी भेजा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रविवार को दोपहर लगभग पौने तीन बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के साथ मरीजों को देखने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने त्वचा रोग विभाग के वार्ड में भर्ती मरीजों की कुशलक्षेम पूछी। इसके बाद बी वार्ड में गए और आईसीयू व पीआईसीयू में भर्ती मरीज से भी मिले। सीएम ने कहा कि शनिवार सुबह वह दिल्ली में थे। जैसी ही घटना की जानकारी मिली तत्काल हेली सेवा के माध्यम से मरीजों को हायर सेंटर ले जाने के आदेश दिए गए। रविवार सुबह भी साढ़े सात बजे हेलीकाप्टर से तीन मरीजों को एसटीएच लाया गया। उन्होंने कहा कि जितने भी संसाधन थे सभी का बेहतर प्रयोग किया गया। एसटीएच में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य में बेहतर रिकवरी हो रही है।

मानकों के अनुसार दिया जाएगा मुआवजा: सीएम
कहा, मामले की जांच के आदेश दिए हैं, सरकारी खर्च पर होगा घायलों का इलाज
हेली सेवाओं के माध्यम से मरीजों को लाया गया, खुद अपना हेलीकाप्टर भेजा
कैच लाइन : विषाक्त भोजन की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत का मामला


कमिश्नर कान में बोले तो मरीज से दोबारा मिले सीएम
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में त्वचा रोग वार्ड में गंभीर मरीजों को देखने पहुंचे मुख्यमंत्री के कान में मंडलायुक्त राजीव रौतेला ने कुछ कहा। इसके बाद मुख्यमंत्री दोबारा मरीज से अकेले मिले और आधा मिनट तक बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें