फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्याओं के प्रति मानसिकता बदलें मां-बाप : रतूड़ी

विज्ञापन
भीमताल में बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। अपर मुख्य सचिव एवं महिला सशक्तीकरण बाल विकास राधा रतूड़ी ने बृहस्पतिवार को विकासभवन सभागार में जिले के बाल विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। सीडीओ विनीत कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में रतूड़ी ने बाल विकास अधिकारियों से जिले के अतिकुपोषित 90, कुपोषित 1709 बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, बेहतर पौष्टिक आहार देने को कहा।
विज्ञापन

अतिकुपोषित, कुपोषित बच्चों की देखरेख का जिम्मा महिला समूहों को देने, उन बच्चों के मां-बच्चों को भी महिला समूहों से जोड़ने को कहा। सीडीओ से ऐसे बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखने, गर्भवती महिलाओं को भी पौष्टिक आहार की जानकारी मांगी। रतूड़ी ने कन्याओं के गिरते लिंगानुपात के लिए चिंता व्यक्त करते हुए मां-बाप से मानसिकता बदलने का आह्वान किया। कहा कि जिन गांवों में कन्या लिंगानुपात अधिक है उन गांवों के ग्राम प्रधानों को सम्मानित करने का विचार किया जाएगा। कम कन्या लिंगानुपात वाले गांव की सूची भी मांगी। कहा कि गर्भपात कराने वाले सरकारी, प्राइवेट अस्पतालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। बैठक में महिला समूहों की पदाधिकारियों ने भी सुझाव दिए। बैठक में डीपीओ बालकृष्ण टम्टा, डीसीडीओ अनुलेखा बिष्ट, एपीओ संगीता आर्या, सीडीपीओ कमला कोरंगा आदि थे।


कुपोषित, अतिकुपोषित बच्चों को दे बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
अपर मुख्य सचिव ने बाल विकास को लेकर की बैठक

मेहनत से करोगे पढ़ाई तो देशभर में बना सकोगे पहचान
भीमताल (नैनीताल)। अपर मुख्य सचिव एवं महिला सशक्तीकरण, बाल विकास राधा रतूड़ी ने बृहस्पतिवार को तल्लीताल स्थित बालग्राम अनाथ आश्रम में रहने वाले बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को दी जा रही सुविधाओं, योजनाओं के बारे में पूछा। बालग्राम संस्थान से बच्चों को बेहतर सुविधाएं, बेहतर शिक्षा देने को कहा गया। ताकि बच्चों के मनोबल में वृद्धि हो सके। बच्चों से मेहनत कर सुनहरा भविष्य तय करने को कहा। उन्होंने बच्चों से आईएएस, आईपीएस सहित सफलता के कई क्षेत्र बताए। रतूड़ी ने संस्थान के लोगों से बच्चों को राजभवन नैनीताल में घुमाने, देहरादून में सीएम से मुलाकात कराने को कहा। ताकि बच्चों को विद्यालय में शिक्षा के साथ ही अन्य जानकारियां भी मिल सकें। इस दौरान एसडीएम धारी रेखा कोहली, पटवारी राधेश्याम राणा सहित बालग्राम आश्रम के संचालक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने बालग्राम आश्रम के बच्चों से मुलाकात की
राजभवन दिखाने के बाद बच्चों की कराएंगे सीएम से मुलाकात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें