जुड़िए अमर उजाला के वोट करो अभियान से
- फोटो : Amar Ujala
भीमताल (नैनीताल)। जिले में 13 दिसंबर को होने वाले ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के चुनावों के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सुमन ने निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को नियुक्त किया है। इधर, भीमताल ब्लॉक के पसौली ग्रामसभा में प्रधान का चुनाव और जिले भर में 31 पदों पर ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव 13 दिसंबर को और मतगणना 15 दिसंबर को होगी।
पंचायत चुनावों के लिए निर्वाचन और रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
सहायक निर्वाचन और सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी हुए नियुक्त
इन अधिकारियों को बनाया निर्वाचन और सहायक अधिकारी
1- भीमताल ब्लॉक के लिए खंड विकास अधिकारी
2- हल्द्वानी ब्लॉक के लिए खंड विकास अधिकारी हल्द्वानी
3- रामनगर ब्लॉक के लिए खंड विकास अधिकारी रामनगर
4- बेतालघाट ब्लॉक के लिए खंड विकास अधिकारी बेतलाघाट
5- कोटाबाग ब्लॉक के लिए खंड विकास अधिकारी कोटाबाग
6- रामगढ़ ब्लॉक के लिए खंड विकास अधिकारी रामगढ़ को चुनाव के लिए नियुक्त किया है।
सहायक निर्वाचन और सहायक रिटर्निंग अधिकारी हुए नियुक्त
1- भीमताल ब्लॉक के लिए किशन सिंह बोहरा
2- हल्द्वानी ब्लॉक के लिए पूरन चंद्र जोशी
3- रामनगर ब्लॉक के लिए बकार उल्ल खां
4- बेतालघाट ब्लॉक के लिए अरविंद कुमार
5- कोटाबाग ब्लॉक के लिए महेश चंद्र सती
6- रामगढ़ ब्लॉक के लिए मोहम्मद चांद