फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेशी सैलानी नमाज नमाज पढ़ते समय गिरा, मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम दरगाह के पास मस्जिद में शनिवार की सुबह फजर की नमाज पढ़ रहे बांग्लादेशी पर्यटक इमादुल हक अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। साथी उसे लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बांग्लादेश के 55 पर्यटक बस में सवार होकर शनिवार की सुबह काठगोदाम स्थित शेर अली बाबा की मजार पहुंचे थे। सैलानी मस्जिद में फजर की नमाज पढ़ रहे थे। अचानक शिक्षक इमादुल हक (48) पुत्र अब्दुल रसीद बेहोश होकर गिर पड़े। साथी इससे परेशान हो गए। उन्हें पहले बेस अस्पताल ले जाया गया जहां से सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पूछताछ के दौरान बांग्लादेश के विप्लव संतन ने बताया कि इमादुल बांग्लादेश के हेन्नुर, राजगंज, मनीराम पुर जैसो के रहने वाले थे। वे दो अक्तूबर को भारत पहुंचे थे। दिल्ली, नैनीताल घूमते सैलानियों का काफिला हल्द्वानी पहुंचा था। इमादुल के दो बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलने पर एलआईयू के अधिकारी सक्रिय हो गए। तहसीलदार प्रहलाद राम आर्या ने शव का पंचायतनामा किया। डॉक्टरों के पैनल ने वीडियो रिकार्डिंग के बीच पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन


दूतावास से बातचीत नहीं होने पर रोका शव
हल्द्वानी। जिला पुलिस के अधिकारियों की बांग्लादेश दूतावास से बातचीत नहीं होने के कारण शव को मोर्चरी में रोक लिया। दूतावास से स्थिति स्पष्ट होने पर जिला पुलिस साथियों को शव सुपुर्द करेगी।

देवा शरीफ भी गए थे पर्यटक
विप्लव ने बताया कि वे बाराबंकी के पास देवा शरीफ की मजार पर भी गए थे। अब हल्द्वानी से सभी लोग पश्चिम बंगाल रानीगंज जाने वाले थे लेकिन घटना के चलते सभी लोगों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें