हल्द्वानी। ओम शटलर्स बैडमिंटन अकादमी में विभिन्न वर्गों में चल रही प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
अंडर-10 एकल वर्ग में अनिका ने नीतिशा को, अंडर-13 वर्ग में शिवांश ने वंश को, लावण्या ने नीतिशा को, अंडर-15 एकल वर्ग में मानस ने शिवांश को, एकल वर्ग में कनक ने श्रेया को हराया। युगल वर्ग में शिवांश, वंश ने सूर्यांश, सानिध्य को, अंडर 17 एकल वर्ग में शिवांश ने जयंत को, एकल वर्ग में कनक ने श्रेया को, युगल में शिवांग, सूर्यांश ने गर्व, गर्वित को हराया। अंडर-19 एकल वर्ग में गर्वित ने जयंत को, कृति ने श्रेया को, युगल में सोमिल, गर्वित ने नवांश, सागर को, ओपन वर्ग में गर्वित ने सचिन को, कृति ने गीता नेगी को, युगल में मनीष, देवेश ने हिमांशु, राहुल को हराया। मिश्रित युगल में हिमांशु, मोनिका ने पवन, श्रेया को, मास्टर्स 35+ पुरुष एकल वर्ग में दीप पांडेय ने सचिन भारद्वाज को, युगल में मनीष देवेश ने सचिन, दीप पांडेय को हराया। 45+ मास्टर्स युगल में भूपेंद्र, मनीष विजयी रहे। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, बैडमिंटन संघ के सचिव नरेंद्र भुटियानी ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। धनंजय चिनवान, विपिन पिंगल, सौरभ तिवारी, डॉ. नवनीत दरियाल, मोनिका ठाकुर अंपायर रहे। इस मौके पर डॉॅ. प्रमोद जोशी, रामकृष्ण जोशी, पुष्प देवी, डॉ. ममता जोशी पाठक, पूरन जोशी, तेज सिंह कार्की आदि थे।