फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल: प्रीतम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो गई है। सरकार और संगठन का पूरा ध्यान पार्टी के लिए सहयोग निधि जुटाने में लगा हुआ है। यही कारण है कि प्रदेश में न तो सरकार और संगठन में तालमेल और न ही मुख्यमंत्री और मंत्रियों में। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के असली चेहरे को पहचान चुकी है और सहकारिता के साथ साथ निकाय चुनाव में भी भाजपा को इसका करारा जवाब देगी।
विज्ञापन



पार्टी के सहकारिता सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार के पास कोई नीति नहीं है। सरकार ने सस्ते गल्ले से मिलने वाले खाद्यान को बंद कर गरीबों के मुंह से निवाला छीनने का काम किया है। काश्तकार से लेकर कारोबारी तक आत्महत्या करने को मजबूर हैं और मुख्यमंत्री इसे फैशन बताते हुए पल्ला झाड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि असंवेदनशील सरकार को जनहित से कोई सरोकार नहीं है।

एक सवाल के जवाब में सिंह ने अब तो हालात यह हो गए हैं कि सरकार के विधायक ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंट कर अपनी सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। काशीपुर के विधायक चीमा ने एनएच 74 घोटाले की सीबीआई जांच की मांग उठाई लेकिन सरकार ने इसे भी अनसुना कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने उद्योगपतियों, कारोबारियों और अधिकारियों पर दबाव बनाकर सहयोग निधि के नाम पर 25 करोड़ रुपये जुटाए हैं। उन्होंने कहा कि जो सरकार अपने विधायकों का विश्वास हासिल नहीं कर सकती है वह आम जनता का विश्वास कैसे हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें