हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल हल्द्वानी समेत जिले के पांच सरकारी अस्पतालों में अब इलाज कराने के लिए मरीजों को अधिक धनराशि खर्च करनी पड़ेगी। पहली जनवरी से इलाज महंगा हो जाएगा। यूजर चार्ज में दस प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। ओपीडी के पर्चे के लिए भी दो रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ेंगे।
बेस अस्पताल में प्रतिवर्ष यूजर चार्ज में दस प्रतिशत की वृद्धि की जाती है। बढ़ी हुई दरों को एक जनवरी से लागू किया जाता है। ओपीडी का पर्चा अभी 19 रुपये का बन रहा है। एक जनवरी से ओपीडी का पर्चा बनवाने के लिए 21 रुपये देने होंगे। जबकि भर्ती के लिए अभी 98 रुपये देने पड़ रहे हैं। इसमें भी दस प्रतिशत की वृद्धि होगी। बेस अस्पताल में लगभग चार सौ से पांच सौ जांचें होती हैं। सीएमएस डॉ. एसबी ओली ने बताया कि यूजर चार्ज प्रत्येक वर्ष दस प्रतिशत की दर से बढ़ते हैं और एक जनवरी से लागू किया जाएगा।
यहां भी महंगा होगा इलाज
बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल (पुरुष और महिला)
रैमजे चिकित्सालय नैनीताल
महिला चिकित्सालय हल्द्वानी
रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर
इस समय की दरें (रुपये में)
हीमोग्लोबिन की जांच 12
पेट का अल्ट्रासाउंड 389
किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी) 134
सिर का सीटी 1,560
एसजीओटी 58
गर्दन का एक्सरे 136
टीएलसी/डीएलसी 19
सीरम बिलरोबिन डायरेक्ट 58
सीबीसी 136
गर्दन का एक्सरे (डिजिटल) 195
ईसीजी 100