कपकोट (बागेश्वर)। विधायक बलवंत भौर्याल ने दैवी आपदा प्रभावित पुड़कुनी गांव का पैदल भ्रमण कर क्षति का जायजा लिया। विधायक ने गधेरों से क्षतिग्रस्त पैदल पुलों और रास्तों को देखा। उन्होंने गधेरों के तेज बहाव से कटी उपजाऊ भूमि का भी निरीक्षण किया।
विधायक भौर्याल ने क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। प्रशासन को बारिश से हुई क्षति की भरपाई के लिए तुरंत कारगर कार्यवाही के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, ज्येष्ठ ब्लॉक उप प्रमुख हरीश शाही, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, ग्राम प्रधान आनंद मेहता, बीडीसी सदस्यों में तारा बघरी, शेर सिंह बघरी, भूपेश फर्त्याल, हीरा बिष्ट और तारा सिंह तड़ागी आदि थे।