फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक निधि के लिए जारी हुए 9 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। प्रदेश सरकार ने विधायक निधि जारी कर दी है। नैनीताल जिले को पहली किस्त के रूप में नौ करोड़ रुपये मिले हैं। धनराशि जारी होने के बाद अब विधायकों की ओर से विकास कार्यों के प्रस्ताव दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि शासन से जिले को पहली किस्त नौ करोड़ रुपये जारी की है। नैनीताल जिले के प्रत्येक विधायक को पहली किस्त 1.50 करोड़ की धनराशि जारी हुई है।
अन्य जिलों के लिए जारी विधायक निधि
उत्तरकाशी में 4.50 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। इसके अलावा चमोली 4.50 करोड़, रुद्रप्रयाग तीन, टिहरी नौ, देहरादून 16.50, हरिद्वार 16.50 , पौड़ी गढ़वाल नौ, पिथौरागढ़ छह, बागेश्वर तीन, अल्मोड़ा नौ, ऊधमसिंह नगर 13.50 करोड़ की विधायक निधि जारी हुई है।
विज्ञापन

चंपावत सीट रिक्त होने से जारी नहीं हुई धनराशि
चंपावत विधानसभा रिक्त होने से धनराशि जारी नहीं हुई है। सीडीओ ने बताया कि खाते में धनराशि आते ही विधायकों के साथ बैठक की जाएगी। विधायकों के प्रस्तावों पर काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें