फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 89 दिव्यांग बच्चों को मिलेंगे सहायता उपकरण

Fri, 10 Oct 2025 02:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जेल रोड हीरानगर स्थित सीआरसी सेंटर में लगे शिविर में उपकरणों के लिए दिव्यांगों का परीक्षण किया गया। शिविर में 156 लोगों ने भाग लिया। इसमें से सहायता उपकरणों के लिए 89 बच्चे चिह्नित किए गए। इन्हें नवंबर में उपकरण दिए जाएंगे।
विज्ञापन


समग्र शिक्षा के तहत एलिम्को कानपुर के विशेषज्ञों के सहयोग से बृहस्पतिवार को 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए सहायता उपकरण परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सकों की टीम ने बच्चों का परीक्षण कर कैलीपर, वॉकिंग कैन, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, मोटराइज्ड स्कूटर, हियरिंग एड आदि उपकरणों के लिए उनका चयन किया गया। कार्यक्रम में 16 बच्चों के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए गए। वहां जिला समन्वयक समावेशी शिक्षा मदनमोहन जोशी, राहुल आर्य, अमित सनवाल, गोकुल नेगी, हरीश बिष्ट, कविता भट्ट आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें