फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों का रोडवेज परिसर में हंगामा

विज्ञापन
रामनगर से हरिद्वार जाते कांवड़िए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) प्रशासन ने कांवड़ियों को कंडी मार्ग से हरिद्वार जाने की अनुमति नहीं दी तो गुस्साए कांवड़ियों, ग्रामीणों ने जमकर हंगामा कर दिया। पार्क प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर ढेला गेट पर जाम लगाकर पर्यटकों के वाहनों की आवाजाही रोक दी।
विज्ञापन

कांवड़ियों ने कॉर्बेट पार्क के झिरना में जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को रोक दिया। इस दौरान पर्यटकों, कांवड़ियों के बीच नोकझोंक हुई। एक घंटे से अधिक समय तक गेट पर जाम लगने से पर्यटकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कांवड़िये भी अपनी मांग पर अड़े रहे। ढेला के रेंजर संदीप गोस्वामी ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर कंडी मार्ग से आवाजाही पर रोक लगाई गई है।
उन्होंने बताया कि कुछ घंटे प्रदर्शन करने के बाद प्रदर्शनकारियों ने गेट को खोल दिया था, इसके बाद पर्यटक घूमने गए। इस दौरान कमल बेलवाल, मोहन सिंह बिष्ट, मनोज बेलवाल, श्याम सिंह सैनी, लाल सिंह बोरा, राजू भटनागर, विनोद भटनागर, कालू सिंह थापा, प्रभु सिंह राना, सोनू सुप्याल, हेमंत बिष्ट, भारत बेलवाल, शेर सिंह राणा, संतोष बोरा, गोविंद सिंह, जगमोहन बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन


रामनगर में कांवड़ियों का हंगामा
कॉर्बेट पार्क के ढेला गेट पर लगाया जाम
कंडी मार्ग से जाने की मांग कर रहे थे, पर्यटकों से नोकझोंक, आवाजाही रोकी

जंगल में पैदल चलना खतरनाक है। कोई भी दुर्घटना हो सकती है। यदि कांवड़िये इसी मार्ग से जाना चाहें तो विभागीय वाहनों की निगरानी पर वाहनों से भेजा जा सकता है।
- राहुल, निदेशक, सीटीआर


इधर, बसें न मिलने पर धरने पर बैठ गए
रामनगर (नैनीताल)। हरिद्वार जाने के लिए बस नहीं मिलने पर कांवड़ियों ने रविवार को रोडवेज परिसर में हंगामा किया। इस दौरान वह परिसर में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने रोडवेज डिपो के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बसों की व्यवस्था होने पर कांवड़िये शांत हुए।
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से दर्जनों कांवड़िये हरिद्वार जाने के लिए रविवार सुबह रोडवेज परिसर पहुंचे। घंटों इंतजार करने के बावजूद हरिद्वार जाने के लिए बस नहीं मिली तो कांवड़िये भड़क गए। उन्होंने परिसर में ही हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने कुछ देर के लिए बसों की आवाजाही भी ठप कर दी। एसएसआई कश्मीर सिंह ने कांवड़ियों को शांत कर रोडवेज डिपो के अधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान विशाल कश्यप, गौरव टम्टा, सागर कुमार, रिशु आदि थे।


भीड़ ज्यादा होने के कारण थोड़ी परेशानी हो गई थी, लेकिन कुछ समय बाद अतिरिक्त बस को हरिद्वार के लिए भेज दिया गया। अगर भीड़ ज्यादा होगी तो अतिरिक्त बसें लगाई जाएगी।
विज्ञापन

- नवीन आर्या रोडवेज स्टेशन प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें