फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट बोले अतिक्रमण भी हटेगा-बसें भी चलेंगी

विज्ञापन
bus
विज्ञापन
हल्द्वानी। चोरगलिया रोड पर बसों का संचालन बंद कराने और युवाओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर बनभूलपुरा क्षेत्र के लोगों और सिटी मजिस्ट्रेट के बीच हुई वार्ता हंगामेदार रही। शिष्टमंडल में शामिल लोगों ने दबाव बनाना चाहा तो सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि चोरगलिया रोड से अतिक्रमण भी हटेगा और बसों का संचालन भी होगा।
विज्ञापन

लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय से भेंट कर कहा कि चोरगलिया रोड में दो साल पहले को ईमाद और इसी साल 16 जनवरी को अदनान की मौत हो चुकी है। उन्होंने इस रोड में बसों के संचालन पर रोक लगाने और बनभूलपुरा क्षेत्र के युवाओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि इन मांगों पर कार्रवाई करने के बजाए प्रशासन अतिक्रमण हटाने और फिर से बसों को चलवाने की कार्रवाई कर रहा है। लोगों ने इसे तुगलकी फरमान करार दिया। सिटी मजिस्ट्रेट उपाध्याय ने कहा कि चोरगलिया रोड पर यातायात व्यवस्था में सुधारने के लिए यह फैसला लिया गया है। इसे लेकर लोग भड़क उठे और आंदोलन की चेतावनी देने लगे। शिष्टमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट से रेलवे क्रासिंग के पास स्टाक वाली जगह में बसों को खड़ा करने की वैकल्पिक व्यवस्था करने और अतिक्रमण हटाने से पहले क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के साथ बैठक करने की मांग की। तय किया गया कि बुधवार की शाम इस मामले में बहुउद्देशीय भवन में बैठक की जाएगी। वार्ता में पार्षद रईस अहमद वारसी, लईक उरेसी, जीशान परवेज, जावेद सिद्दीकी, हाजी सुहेल सिद्दीकी, उवैस रजा, इशरत अली, सुहेल सिद्दीकी, अब्दुल तस्लीम, तौफीक अहमद आदि थे।


अतिक्रमण भी हटेगा और बसों का संचालन भी होगा
सिटी मजिस्ट्रेट ने बनभुलपुरा के लोगों से कहा, कल होगी बैठक

अधिकारी गए कुंभ, कब्जे नहीं हो सके चिह्नित
हल्द्वानी। चोरगलिया रोड में यातायात व्यवस्थित करने के लिए प्रशासन ने छह दिन पहले जो फैसले लिए थे, उनमें से एक पर भी अमल नहीं हो पाया। अतिक्रमण हटाना तो दूर उसे चिन्हित तक नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

16 जनवरी को बनभूलपुरा चौकी के पास चोरगलिया रोड पर बस की चपेट में आने से साइकिल सवार बच्चे की मौत हो गई थी। गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर बसों में तोड़फोड़ की थी। इसके बाद प्रशासन ने चोरगलिया रोड में चार दिनों के लिए वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। चोरगलिया रोड पर बसों के संचालन के लिए गौलापार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और लोगों ने प्रशासन पर दबाव बनाया तो 22 जनवरी को सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने बैठक बुलाई। इसमें तय किया गया कि 28 से पहले चोरगलिया रोड पर अतिक्रमण चिन्हित कर उसे हटाया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण करने का फैसला भी लिया था। बताया जा रहा है कि बैठक में अतिक्रमण चिन्हित करने की जिम्मेदारी नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त को सौंपी गई थी। वह प्रयागराज कुंभ नहाने गए हैं। इसके चलते चिह्नित करने का काम पूरा नहीं हो सका।

अधिकारियों के अन्य सरकारी कार्यों में व्यस्त होने के कारण अभियान नहीं चलाया जा सका। जल्द ही अभियान चलाकर चोरगलिया रोड में वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित कराई जाएगी।
विज्ञापन

-पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें