भीममताल (नैनीताल)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) संविदा डॉक्टरों के सहारे है। अस्पताल में तैनात महिला रोग विशेषज्ञ को दिसंबर से नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। इस कारण वह सप्ताह में एक दिन ही अस्पताल में आती हैं। इस कारण गर्भवती महिलाओं को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बलवंत कन्याल को अधिक रोगी देखने पड़ रहे हैं।
सीएचसी में छह डॉक्टर तैनात हैं जबकि सात डॉक्टरों के पद खाली हैं। डॉ. अंकित चौधरी, डॉ. मो. शाहिद, डॉ. एमसी पंत, डॉ. दीपक शिवपाल, डॉ. अनंता की तैनाती संविदा पर है। डॉ. कन्याल ने बताया कि महिला डॉक्टर की बीडी पांडे अस्पताल में भी ड्यूटी लगाई गई है। वह सप्ताह एक दिन अस्पताल में बैठ रही हैं लेकिन गर्भवती महिलाओं को पूर्ण सुविधा नहीं मिल पा रही है। यहां जून से एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) न होने से मरीजों को नैनीताल, हल्द्वानी के अस्पतालों समेत बाजार भी जाना पड़ रहा है।
संविदा डॉक्टरों के सहारे सीएचसी भीमताल
मेरे द्वारा महिला डॉक्टर को जिस दिन नैनीताल में कैंप होंगे, उस दिन नैनीताल में मौजूद होने के निर्देश दिए गए हैं। रोज उनकी ड्यूटी नैनीताल में नहीं लगाई गई है।
- डॉ. भारती राणा, सीएमओ, नैनीताल।