फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खान विभाग का सर्वर फेल गौला से नहीं हुई वाहनों की निकासी

विज्ञापन
खनन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी/बिंदुखत्ता (नैनीताल)। खान विभाग का सर्वर फेल होने से रविवार को एक भी ई-रवन्ना जारी नहीं हो सका। इससे गौला नदी से वाहनों की निकासी ठप रही। खनन के लिए नदी में घुसे 7,000 से ज्यादा वाहन नदी में ही फंसे रहे।
विज्ञापन

रविवार सुबह गौला नदी में शीशमहल से शांतिपुरी तक 11 गेटों से रोजाना की तरह खनन के लिए सैकड़ों वाहन पहुंचे। इधर, खान विभाग ने सूचना दी कि देहरादून में सर्वर की मरम्मत का काम चल रहा है। विभाग ने उम्मीद जताई थी कि दोपहर 12 बजे से एक बजे तक सर्वर चालू हो सकता है। इस पर वन निगम ने रविवार को वाहनों की नदी में प्रवेश करा दिया। दोपहर बाद भी सर्वर चालू नहीं हुआ। देर शाम तक एक भी ई रवन्ना जारी नहीं हो सका। नतीजा, रविवार को एक भी वाहन से उपखनिज की निकासी नहीं हुई। सुबह नदी में घुसे हजारों वाहन वहीं फंस रहे। इससे वाहन स्वामियों को आर्थिक नुकसान हुआ है। सर्वर ठप होने से निकासी का एक दिन बेकार चला गया।
विज्ञापन


सर्वर फेल होने से सात हजार वाहन गौला में फंसे
देहरादून में हुआ खान विभाग का सर्वर ठप, सोमवार को निकासी की उम्मीद

खान विभाग का सर्वर की मरम्मत होने की वजह से चालू नहीं हुआ। दोपहर बाद सर्वर शुरू होने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस वजह से निकासी नहीं हो सकी।
- एमपीएस रावत, क्षेत्रीय प्रबंधक वन निगम


हजारों वाहन नदी में पहुंच गए लेकिन ई-रवन्ना जारी नहीं होने से वाहनों की निकासी नहीं हो सकी। नदी में सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ाई गई है।
- गणेश त्रिपाठी, रेंजर गौला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें