हल्द्वानी। यातायात नगर में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी भड़क गए। उन्होंने एसडीओ का घेराव कर बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि फिर भी आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो तालाबंदी की जाएगी।
ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सेठी और महामंत्री प्रदीप सब्बरवाल के नेतृत्व में कई ट्रांसपोर्टर यातायात नगर गेट स्थित एसडीओ दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीओ एचडी पुनेठा का घेराव किया। उन्होंने कहा कि दिन में कई बार बिना किसी सूचना के बिजली कटौती की जाती है। इससे इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, मोटर मैकेनिक, खैरात मशीन वाले काम नहीं कर पाते हैं।
घेराव करने वालों में जसपाल कोहली, इंद्र कुमार भुटियानी, हाजी नफीस अहमद, जसपाल मालदार, राम सिंह, अमन भट्ट, मंजीत सेठी, विनोद आनंद आदि शामिल थे।