फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबी कालेज में आवेदन फार्म जमा करने को काउंटरों पर लगी रही भीड़

विज्ञापन
admission shimla
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले छात्र-छात्राओं की बृहस्पतिवार को दोपहर बाद तक भीड़ रही। स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में बृहस्पतिवार तक 3,729 आवेदन फार्म जमा हो गए हैं। सबसे अधिक 960 आवेदन फार्म एमएससी में हुए।
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय के पोर्टल पर स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 30 जून है। विद्यार्थियों ने विवि के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने एवं ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भरने के बाद डाउनलोड आवेदन फार्म की प्रति महाविद्यालय में जमा करानी है। विवि के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थी एमबीपीजी कॉलेज समेत दूसरे महाविद्यालयों में पहुंच रहे हैं। कॉलेज में फॉर्म जमा कराने के लिए सुबह 10:30 बजे से ही छात्र-छात्राओं की काउंटरों पर भीड़ हो गई थी। कुछ छात्रों ने आवेदन फार्म डाक के माध्यम से भी भेजे हैं। प्रभारी प्राचार्य डॉ. पूर्णिमा भटनागर ने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार 30 जून के बाद किसी भी विद्यार्थी का आवेदन फार्म जमा नहीं किया जाएगा। दो जुलाई से मेरिट तैयार करने का कार्य होगा। इस दौरान स्नातक प्रथम सेमेस्टर बीए में 949, बीएससी में 711, बीकॉम में 451, परास्नातक प्रथम सेमेस्टर एमए के विभिन्न विषयों में 559, एमएससी में 960, एमकॉम में मात्र 100 आवेदन फार्म जमा हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें