हल्द्वानी। लगातार हमले झेल रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि 2017 में हुई हार की जिम्मेदारी वह ले चुके हैं बावजूद इसके उनकी हार से कई लोग बहुत बेचैन हैं।
हेम आर्य की कांग्रेस में ज्वाइनिंग के बाद पूर्व सीएम की नसीहत पर भीमताल से कुछ कांग्रेस नेता लगातार रावत पर सोशल मीडिया पर हमला बोल रहे हैं। सोमवार को बोले गए ताजे हमले में रावत को कर्ण की संज्ञा दी गई साथ ही कहा गया कि संगठन में रहकर ऐसे लोगों को सत्ता से दूर रखने की लड़ाई लड़नी होगी। पूर्व सीएम ने ट्वीट किया और लिखा कि सोशल मीडिया में या कभी-कभी दरबारी महफिलों में दर्द बयां करते रहते हैं। दोस्तों, हार की जिम्मेदारी पूरी तरीके से मैंने ली है, किसी और नेता पर नहीं डाली है।