फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नवोदय की चंद्रकीर्ति ने कला वर्ग में 9

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सीबीएसई 12वीं का परीक्षाफल क्षेत्र अधिकांश विद्यालयों में शत-प्रतिशत रहा है। कला वर्ग में ताड़ीखेत स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा चंद्रकीर्ति गौतम ने कला (ह्यूमिनिटीज) वर्ग में 98.2 फीसदी अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। जबकि वाणिज्य वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा रशिता अग्रवाल ने 97 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। विज्ञान वर्ग में केंद्रीय विद्यालय की छात्रा मानसी आर्या ने 95.6 फीसदी अंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। चिलियानौला स्थित वीर शिवा स्कूल में भी 12वीं का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य एसएस बिष्ट ने बताया कि 71 बच्चों ने परीक्षा दी, सभी पास हुए हैं। वाणिज्य वर्ग में नेहा देव ने 92.6 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। जबकि इसी वर्ग में प्रियंका मेहरा ने 91.4 फीसदी अंक पाए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में भी परीक्षाफल शानदार रहा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या कंचन जोशी ने बताया कि कला वर्ग में चंद्रकीर्ति गौतम ने 98.2 फीसदी अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। इसी वर्ग में राहुल डंगवाल ने 93.2 प्रतिशत, कांता डालाकोटी ने 93.2 फीसदी और दीपा पांड ने 92.8 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। विज्ञान वर्ग में मुक्ता जोशी ने 94.4 प्रतिशत अंक, दिव्यार्जुन रौतेला ने 93.8 फीसदी और दीप चंद्र ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय में 73 बच्चों ने परीक्षा दी सभी पास हुए हैं। आर्मी पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल भी शत-प्रतिशत रहा। यहां रशिता अग्रवाल ने वाणिज्य वर्ग में 97 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। इसी वर्ग में दिव्यानी मेहरोत्रा ने 94.4 फीसदी अंक और सिमरन ने 91 फीसदी अंक प्राप्त किए। विज्ञान वर्ग में उमेश कोश्यारी ने 95 फीसदी अंक हासिल किए हैं। आयुष वर्मा ने 94.6 और मृदुल पांडे ने भी 94.6 फीसदी अंक हासिल किए। कला वर्ग में वैभवी कुवार्बी ने 87.8 प्रतिशत, चिराग मेहरा ने 86.2 और दीपक सिंह ने 86.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। केंद्रीय विद्यालय का परीक्षाफल भी शत-प्रतिशत रहा। यहां विज्ञान वर्ग में मानसी आर्या ने 95.6, मनीषा बिष्ट ने 94.8, हर्षिता बोरा ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वाणिज्य वर्ग में सारिका पंत ने 85 फीसदी, ज्योति कोरंगा ने 84.6 फीसदी और मोहित सिंह रावत ने 83.2 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय में 72 बच्चों ने परीक्षा दी थी। मुकेश कुमार, नीरज खाती, रजत बिष्ट, भविष्य मनराल ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। प्रधानाचार्या डॉ. माला तिवारी, विजय शाह, संजय रावत राकेश चावला ने बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई है। जीडी बिड़ला स्कूल का परीक्षाफल भी शत-प्रतिशत रहा। प्राचार्य मो. आसिम अली ने बताया कि कुल 22 छात्रों ने परीक्षा दी। विज्ञान वर्ग में अजय रावत ने 89.6 और वाणिज्य वर्ग में अक्षत जोशी ने 87.8 फीसदी अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। 89 फीसदी अंकों के साथ प्रखर जोशी ने द्वितीय और 83.8 प्रतिशत अंकों के साथ भरत जोशी विज्ञान वर्ग में दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


एपीएस की वाणिज्य छात्रा रशिता ने वाणिज्य में पाए 97 फीसदी अंक
विज्ञान वर्ग में केवी की मानसी आर्या ने 95.6 फीसदी अंक प्राप्त किए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें