फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में अंत्योदय में प्रशिक्षण दिया जाता है

विज्ञापन
नगर निगम में ट्रेनिंग मिलेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम कमजोर आय वर्ग के 87 बेरोजगार युवाओं को कंप्यूटर और सिलाई का प्रशिक्षण देगा। इस प्रशिक्षण का सीधा मकसद युवाओं को रोजगार के लिए तकनीकी रूप से कुशल बनाना है।
विज्ञापन

नगर निगम में बृहस्पतिवार को दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण के लिए साक्षात्कार लिए गए। चयन समिति ने युवाओं से उनकी शैक्षिक योग्यता, ट्रेड में रुचि और जानकारी आदि के आधार पर चयन किया। शहर के 111 युवाओं ने आवेदन किया था, जिनमें 87 युवाओं का चयन किया गया। अब नए साल में इन सभी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान एडीएम हरबीर सिंह, उप नगर आयुक्त रोहिताश शर्मा, सहायक नगर आयुक्त दिलीप कपूर, डॉ. आईपी पंत, सुरेश अधिकारी, भरत त्रिपाठी आदि शामिल थे।
पात्रता के लिय यह है जरूरी
अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के लिए युवाओं की परिवार की कुल आय तीन लाख से कम होना चाहिए। इस शर्त को पूरा करने वाले को ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें