नैनीताल। रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो गई है। मंगलवार को पहला रोजा रखा जाएगा। मस्जिदों में रमजान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, सोमवार को मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों ने रमजान को लेकर जमकर खरीदारी की। बताया जा रहा है कि सोमवार रात तराबी की रस्में अदा करने के बाद मंगलवार को पहला रोजा होगा। वहीं शाम 6.58 के बाद रोजा इफ्तार किया जाएगा। बाकी रमजान सिर्फ भोजन पानी का त्याग करने का ही माह नहीं है, बल्कि बुरे कामों का त्याग कर अल्लाह की इबादत का माह है।
रहमतों और नेमतों का महीना है रमजान
रमजान को लेकर तैयारियां पूरी
पुलिस और पालिका ने की तैयारियां
रमजान की शुरुआत को लेकर पालिका ने भी तैयारियां पूरी कर ली है नगर स्वास्थ्य निरीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि रमजान के दौरान मस्जिद और आसपास के क्षेत्र में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। वहीं, सीओ विजय थापा ने बताया कि पिछले दिनों शांति समिति की बैठक में रमजान को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा मंगलवार को पहले रोजे पर होने वाली नमाज शांति पूर्ण ढंग से निपटे, इसके लिए मस्जिद के पास पुलिस बल भी तैयार रहेगा।