रामनगर (नैनीताल)। ग्राम ढिकुली स्थित एक रिजॉर्ट में शुक्रवार से नाक, कान, गला (ईएनटी) के विशेषज्ञ चिकित्सकों का तीन दिनी सेमिनार शुरू हो गया है। सेमिनार में दिल्ली, चंडीगढ़, हल्द्वानी, लखनऊ से आए वरिष्ठ चिकित्सकों ने आधुनिक तकनीकों से रोगों की जांच और उपचार पर चर्चा की। साथ ही आधुनिक तकनीक को उपचार में कारगर बताया। इस दौरान विशेषज्ञों ने ईएनटी रोगियों की बढ़ती संख्या को चिंताजनक बताया।
डॉ. एचएल जोशी, चेयरमैन डॉ. एचसीके जोशी ने ईएनटी मरीजों के उपचार में आधुनिक तकनीक को कारगर बताया। साथ ही आधुनिक तकनीक से उपचार के तरीके खोजने पर जोर दिया। इससे पहले सीएमओ नैनीताल डॉ. भारती राणा ने सेमीनार का शुभारंभ किया। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली के विभागाध्यक्ष डॉ. जेसी पासी, सर गंगाराम अस्पताल के ईएनटी डॉ. एके लहरी, पीजीआई चंडीगढ़ से डॉ. विर्क, लखनऊ से डॉ. राकेश श्रीवास्तव, दिल्ली से डॉ. रवि मेहर ने भी नई तकनीकों की जानकारी दी। कहा कि यदि जांच से रोग का जल्द पता चल जाए तो रोगी का इलाज करना आसान हो जाता है।
ईएनटी मरीजों के इलाज में आधुनिक तकनीक को बताया कारगर
ईएनटी विशेषज्ञों का तीन दिनी सेमिनार शुरू