हल्द्वानी। वॉल्वो बसों में चालकों से डबल ड्यूटी कराने का मामला सामने आया है। आरएम कुमाऊं ने इस मामले में जांच बैठा दी है।
रोडवेज कर्मचारी सूत्राें की मानें तो बुधवार सुबह 10 बजे एक वॉल्वो बस को लेकर जिस चालक को दिल्ली पर भेजा गया था, बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे लौटने पर फिर तुरंत दिल्ली भेज दिया गया।
इसकी भनक जैसे ही काठगोदाम डिपो में तैनात कर्मचारियों को लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की। आरएम यशपाल सिंह ने बताया कि उनको शिकायत मिली है इसकी जांच कराई जा रही है। साथ ही एआरएम काठगोदाम इंदिरा जंगपांगी से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है।