हल्द्वानी। अग्रवाल महिला समिति की ओर से सोमवार को रामपुर रोड स्थित कांता बैंक्वेट हॉल में तीज महोत्सव आयोजित किया। इसमें मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। तीज प्रतियोगिता में विजेता द्रोपदी गोयल, उपविजेता आशा गोयल, शांति अग्रवाल, राधा गोयल को लकी लेडी, समयबद्धता में आशु गोयल, नीतू अग्रवाल, रीता अग्रवाल, कामिनी अग्रवाल समेत लकी कूपन विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी ने महोत्सव का उद्घाटन किया। समिति अध्यक्षा प्रिया गुप्ता ने बताया कि रिद्धिम डांस ग्रुप ने कई कार्यक्रम पेश किए। राजस्थानी नृत्य, ऑडिशन, विभिन्न प्रतियोगिताएं खूब पसंद की गईं। आशा गोयल, अंजू अग्रवाल ने सरप्राइज गेम कराए। मेले में कई स्टाल भी लगाए गए। खानपान के स्टालों में महिलाओं की भारी भीड़ रही। रुचि अग्रवाल, गरिमा सिंघल ने संचालन किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्षा विमल बंसल, अग्रवाल सभा के संरक्षक सुशील अग्रवाल (पप्पी), मंजू अग्रवाल, आशा गोयल, रीता अग्रवाल, राखी जैन, चित्रा बंसल, उमा गर्ग, दीपाली अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, संगीता मित्तल, प्रीति गोयल, अशोक अग्रवाल, नीरज प्रभात गर्ग, आशुतोष अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल आदि थे।
हरियाली तीज पर मंदिरों में हुई पूजा
हल्द्वानी। हरियाली तीज के अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में पूजा, अर्चना की गई। महिलाओं ने हरियाली तीज का व्रत रखकर शिवालयों में पूजा की। शिवालयों में रुद्राभिषेक, लघु रुद्री, रुद्री पाठ, जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक किया गया। तीज पर्व पर महिलाओं ने हाथों में सुंदर मेहंदी भी रचाई। तीज पर्व पर परिजनों के स्वस्थ, दीर्घायु की कामना की गई।