फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर फुंकी टीपीनगर ट्यूबवेल की मोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नलकूप की मोटर ठीक होने के एक हफ्ते बाद फिर खराब हो गई है। मोटर फुंकने से नलकूप से जुड़े इलाकों में पेयजल का गंभीर संकट पैदा हो गया है। शहर और आसपास के गांवों में नलकूप खराब होने से पहले ही पेयजल का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर में 15 दिन पूर्व नलकूप की मोटर फुंक गई थी। करीब दस दिन तक क्षेत्रवासियों को नलकूप से पानी नहीं मिल पाया। इसके साथ ही अन्य नलकूपों की मोटर फुंकी होने से लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। टीपीनगर का नलकूप खराब होने से देवलचौड़, टीपीनगर, प्रेमपुर लोसज्ञानी, देवलचौड़ खाम, देवलचौड़ बंदोबस्ती, मानपुर पश्चिम, नैनी विहार, पर्वतीय कॉलोनी, पाठक कॉलोनी समेत तमाम कॉलोनियों में पेयजल किल्लत बनी है। जलसंस्थान के टैंकरों से भी प्रभावित इलाकों में पेयजल वितरित नहीं किया जा रहा है। इधर तिकोनिया में लोनिवि दफ्तर के पास जलसंस्थान की मुख्य पेयजल लाइन टूटने से लाइन का पानी सड़कों में तो बह रहा है, लेकिन लोगों को पीने के लिए पानी नसीब नहीं हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र लाइन ठीक कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

पेयजल लाइन पुरानी और जीर्णशीर्ण है। इसकी मरम्मत की जानी है और नई लाइन बिछाने के लिए सड़क काटी जानी है। लोनिवि को पत्र भेजा गया है। सोमवार को पेयजल लाइन की मरम्मत करा दी जाएगी। टीपीनगर का नलकूप चार-पांच दिन में ठीक कर दिया जाएगा। अन्य प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पेयजल वितरित किया जा रहा है। - संतोष कुमार उपाध्याय, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें