खटीमा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर खटीमा में तैनात अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (एफएसएसओ) हरीश चंद्र कापड़ी को राष्ट्रपति अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया गया। एफएसएसओ कापड़ी को यह पुरस्कार देहरादून में गणतंत्र दिवस परेड पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल डॉ. केके पाल ने प्रदान किया।
वर्तमान में फायर स्टेशन खटीमा में अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पद पर तैनात कापड़ी को सम्मान मिलने पर पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।