फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर बदलने के बाद भी गंगोड़ा में बिजली नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक के सुदूरवर्ती गंगोड़ा ग्राम पंचायत में विद्युत आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर बदलने के बावजूद आपूर्ति नहीं हो रही है। जबकि, इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है। अधिशासी अभियंता को सौंपे ज्ञापन में कहा कि शीघ्र आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधान लक्ष्मण सिंह नेगी के नेतृत्व में भेजे गए ज्ञापन में ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से गंगोड़ा गांव की विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं चल रही है। बार-बार विद्युत कारपोरेशन के अधिकारियों को सूचित करने के बाद दीपावली से कुछ दिन पूर्व नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, लेकिन इसके बाद भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है। दीपावली पर्व पर भी बिजली नहीं होने के कारण लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने कहा कि इस संबंध में विभागीय अवर अभियंता सहित तमाम अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन अभी तक सार्थक कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण क्षेत्र में तेंदुए और अन्य जंगली जानवरों का आतंक है। ग्रामीणों ने शीघ्र सार्थक कार्रवाई करने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें