फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से लोग रोज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। वन-वे की सटीक व्यवस्था नहीं होने के कारण पर्यटन नगरी के लोग जाम के झाम से परेशान हैं। अव्यवस्थित खड़े वाहनों पर पुलिस और प्रशासन को कोई जोर नहीं है। आड़े तिरछे खड़े वाहनों के कारण नगर में सुबह आठ बजे से जाम लग जा रहा है। व्यापार मंडल के पदाधिकारी सीपीयू की पुन: तैनाती की मांग कर चुके हैं, लेकिन सीपीयू तैनात नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


पर्यटन नगरी में दुकानों के आगे दोपहिया वाहनों की कतार लगी रहती है। पुलिस और प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कई बार बैठकें बुलाईं, लेकिन व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही। वन वे व्यवस्था का पालन तक वाहन चालक नहीं कर रहे हैं। एक साल पहले तक यहां सीपीयू तैनात थी, तो नगर की यातायात व्यवस्था सुधर गई थी। दिन की बात तो दूर रात्रि में भी नगर में जाम लग जाता है। लोगों का कहना है कि रोडवेज के वाहनों के लिए वन वे व्यवस्था लागू नहीं की गई है, सबसे अधिक जाम रोडवेज की बसों से लगता है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी सहित तमाम लोगों ने नगर में फिर से सीपीयू तैनात करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें