फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेल लिपि पढ़कर वोट डाल सकेंगे दृष्टिबाधित मतदाता

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव में मतदान के दौरान सामान्य मतदाता सांसद के चुनाव के लिए ईवीएम का बटन दबाएंगे वहीं दृष्टि बाधित मतदाता ब्रेल लिपि पढ़कर अपना वोट डाल सकेंगे। इसके लिए मतदेय स्थलों पर ब्रेल लिपि युक्त बैलेट पेपर उपलब्ध कराए जाएंगे। दिव्यांग और दृष्टि बाधित मतदाता शत प्रतिशत मतदान कर सकें, इसके लिए उन्हें कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए पिछले दिनों दिव्यांग और दृष्टि बाधित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रह रहे दिव्यांग और दृष्टि बाधित मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज कराए गए। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी और सीडीओ विनीत कुमार ने बताया कि जिले में तीन हजार से अधिक दृष्टिबाधित मतदाताओं की पहचान हुई है जिनके नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए जा चुके हैं। दृष्टि बाधित मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने और घर छोड़ने के लिए वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे साथ ही जरूरतमंदों के लिए व्हील चेयर की भी व्यवस्था की जाएगी। प्रशिक्षण प्रभारी और कुविवि के कुल सचिव डॉ. महेश कुमार ने बताया कि दृष्टि बाधित मतदाता अपना वोट डाल सकें इसके लिए प्रत्येक बूथ में पीठीसान अधिकारियों को ब्रेल लिपि युक्त बैलेट पेपर उपलब्ध कराया जाएगा।


ब्रेल लिपि पढ़कर वोट डाल सकेंगे दृष्टिबाधित मतदाता
3000 दृष्टि बाधित मतदाताओं की हुई है पहचान जिले में


ऐसा भी होगा
-प्रत्येक बूथ में रैंप भी बनाए जाएंगे ताकि दिव्यांग मतदाता बूथ तक पहुंच सकें।
-दृष्टि बाधित मतदाता को ब्रेल लिपि युक्त बैलेट पेपर उपलब्ध कराया जाएगा।
-मतदाता अपनी अंगुलियों की मदद से इस बैलेट पेपर पर प्रत्याशी और चुनाव चिन्ह की पहचान करेगा और उसके बाद उसके बाद ईवीएम में मौजूद ब्रेल लिपि को समझते हुए ईवीएम के बटन को दबाकर मतदान कर सकेगा।
विज्ञापन

-ब्रेल लिपि युक्त बैलेट पेपर को केवल वही मतदाता समझ सकते हैं जिन्हें ब्रेल लिपि का ज्ञान हो। जिन दृष्टि बाधित मतदाताओं को ब्रेल लिपि का ज्ञान नहीं होता है उन्हें उनकी बीमारी के प्रतिशत को देखते हुए मतदान के लिए एक सहायक भी उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें