फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का आज आखिरी दिन

विज्ञापन
Voter Id card
विज्ञापन
हल्द्वानी। पिछले विधानसभा चुनाव में कई लोग इसलिए वोट नहीं डाल पाए थे क्योंकि उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं थे। इस बार ऐसी स्थिति न हो इसके लिए आप टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल कर यह पता लगा सकते हैं कि आपका नाम सूची में दर्ज है या नहीं। यदि नाम दर्ज नहीं है तो शुक्रवार को आखिरी मौका है। आवेदन करने वालों का नाम भी मतदाता सूची में जुड़ सकता है।
विज्ञापन

अपर जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार के मुताबिक पहली जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की प्रक्रिया अभी चल रही है। उन्होंने बताया कि 15 मार्च तक यदि कोई व्यक्ति निर्वाचन कार्यालय में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करता है तो उसका नाम मतदाता सूची में जुड़ सकता है। मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने के बाद सात दिन का समय आपत्ति दाखिल करने और उसके निस्तारण के लिए होता है।


वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आज है आखिरी मौका
टोल फ्री नंबर 1950 पर पता लगाया जा सकता है कि नाम है या नहीं


टोल फ्री नंबर पर अब तक 856 शिकायतें आईं
नैनीताल। जनता की समस्याएं दूर करने के लिए जारी निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 पर 856 शिकायतें आईं हैं। किसी ने बीएलओ के क्षेत्र में नहीं आने की शिकायत की है तो कोई मतदाता नहीं बन पाने की शिकायत कर रहा है। कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. जगत प्रकाश बुड़ाकोटी ने बताया कि 1950 पर शिकायतें लगातार आ रही हैं। फरवरी में कंट्रोल रूम शुरू हुआ था। तब से अब तक कुल 856 फोन आए, इनमें से 576 चुनाव से संबंधित हैं, जबकि शेष अन्य विषयों से संबंधित हैं।
विज्ञापन


22 मार्च से शुरू होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
हल्द्वानी। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार के मुताबिक अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले चरण का तीन दिनी प्रशिक्षण 22 मार्च से दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दो और चरण भी होंगे जिसकी तारीख बाद में जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें