हल्द्वानी। कर चोरी के शक में राज्य कर की टीम ने विभिन्न ट्रेनों से आए 13 नग माल काठगोदाम रेलवे स्टेशन से जब्त किए। इनमें से शुक्रवार को नौ नग माल की जांच की गई, जबकि राज्य कर विभाग ने 31 नग माल राज्य कर विभाग की देखरेख में स्टेशन पर रखा है।
हावड़ा-काठगोदाम और रानीखेत एक्सप्रेस से कुछ दिनों में करीब 42 नग माल उतरा था। कई दिनों से इसे उठाया नहीं गया। इस पर लोगों ने राज्य कर विभाग को सूचित किया। राज्य कर विभाग ने फिलहाल सभी सामान को कब्जे में ले लिया। शुक्रवार को 13 नग माल की जांच की गई। माल हल्द्वानी के अर्चना ट्रेडर्स, सनी सूटवाला, सनी ट्रेडर्स, अर्चना ट्रेडर्स, खालसा रेडियो का था। राज्य कर विभाग की मोबाइल टीम प्रभारी शैलजा पाठक ने बताया कि नौ नग माल की जांच पूरी कर ली गई है। इसके दस्तावेज ठीक मिले हैं। अभी रेलवे स्टेशन पर रखे चार नग और माल की जांच की जानी है।
कर चोरी के शक में राज्य कर विभाग ने पकड़ा माल
टीम ने शुक्रवार को नौ नग माल की जांच की