फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंधौर में ट्रंच बियर निर्माण का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। चोरगलिया में नंधौर नदी में बहुप्रतीक्षित ट्रंच बियर निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सिंचाई विभाग ने ट्रंच बियर की जद में आ रही वन भूमि का 12.68 लाख रुपया वन विभाग को दे दिया है। अब इसी महीने के अंत तक भूमि की विधिवत स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। ट्रंच बियर निर्माण का मामला वन भूमि की वजह से पिछले चार वर्षों से लंबित है।
विज्ञापन

नंधौर नदी में बाढ़ आने से हर साल चोरगलिया क्षेत्र में किसानों की सैकड़ों एकड़ जमीन बाढ़ की भेंट चढ़ जाती है। किसान कई वर्षों से कृषि भूमि को बचाने के लिए उपाय करने की मांग करते आ रहे हैं। सिंचाई विभाग ने छह साल पहले बाढ़ सुरक्षा के लिए नंधौर नदी में ट्रंच बियर निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा। चार साल पूर्व ट्रंच बियर के लिए सिंचाई विभाग को 11.29 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। राशि मंजूर होने के बावजूद ट्रंच बियर का निर्माण इसीलिए नहीं हो सका कि इसकी जद में वन भूमि आ रही थी। सिंचाई विभाग वन भूमि का निस्तारण नहीं करा पाया था। अब वन भूमि हस्तांतरण के एवज में सिंचाई विभाग से राशि जमा कराने को कहा गया। विभाग ने राशि जमा कर दी है।


नंधौर में ट्रंच बियर निर्माण का रास्ता साफ
सिंचाई विभाग ने वन विभाग को दिया वन भूमि का मुआवजा
एक महीने में वन भूमि हस्तांतरित होने की उम्मीद

नंधौर नदी में ट्रंच बियर का निर्माण करने के लिए वन भूमि की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। वन भूमि का 12.68 लाख रुपया 30 नवंबर को वन विभाग को दे दिया गया है। अब जल्द वन भूमि हस्तांतरित होने की उम्मीद है। इस वर्ष ट्रंच बियर का निर्माण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तरुण कुमार बंसल, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें