हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में इलाज भगवान भरोसे है। अल्ट्रासाउंड मशीन फिर से खराब हो गई है। मरीजों निजी पैथोलॉजी में जाना पड़ रहा है। फिजिशियन का पद भी लंबे समय से रिक्त है।
बेस अस्पताल में स्थानीय मरीजों के अलावा बड़ी संख्या में रोजाना नैनीताल, अल्मोड़ा, रानीखेत, पिथौरागढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों से मरीज इलाज के लिए आते हैं। अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक यहां रोजाना लगभग 15 से 20 मरीजों का अल्ट्रासाउंड होता है। अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन आए दिन खराब रहती है। जिसे ठीक होने में कई दिन लग जाते हैं। उधर, भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजकर बेस अस्पताल में जल्द से जल्द फिजिशियन तैनात कराने की मांग की थी लेकिन कुछ नहीं हो पाया।
बेस अस्पताल खुद ‘बीमार’, दूसरों का क्या इलाज होगा
अल्ट्रासाउंड मशीन फिर जवाब दे गई, फिजिशियन पहले से ही नहीं
जन औषधि केंद्र में जीवन रक्षक दवाओं का टोटा
हल्द्वानी। अस्पताल में स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पिछले काफी समय से जीवन रक्षक दवाइयों की कमी से जूझ रहा है। आयरन और कैल्शियम समेत कई जीवन रक्षक नहीं हैं। सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम बेलवाल ने रेडक्रास सोसायटी से औषधि केंद्रों में पर्याप्त दवाइयां भेजने की मांग की है।
अल्ट्रासाउंड मशीन के पार्ट को विदेश से मंगाना पड़ता है जिसके चलते मशीन ठीक होने में समय लग जाता है। प्रयास है कि जल्द मशीन को ठीक करा दिया जाए।
- डॉ. एसबी ओली, चिकित्सा अधीक्षक