फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमरानी बांध परियोजना को जल्द मिलेगी मंजूरी

विज्ञापन
जमरानी बांध बनेगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। 43 साल तक मंजूरी की आस में हिचकोले खाती जमरानी बांध परियोजना को अब पंख लग गए हैं। सोमवार को हल्द्वानी पहुंची केंद्रीय जलायोग की टीम के जमरानी बांध स्थल का मौका मुआयना करने और डीपीआर की समीक्षा के बाद अब बांध को मंजूरी मिलना लगभग तय है। केंद्रीय टीम मंगलवार को फिर बांध स्थल का दौरा कर बांध परियोजना की मंजूरी के लिए अंतिम रिपोर्ट तैयार करेगी। यह रिपोर्ट केंद्रीय एडवाइजरी कमेटी को सौंपी जाएगी। केंद्रीय टीम नई डीपीआर के हिसाब से बांध परियोजना को हर दृष्टि से उपयुक्त बता रही है। टीम के इस दौरे से इस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया जाना तय है।
विज्ञापन

तर्राई की लाइफ लाइन जमरानी बांध परियोजना की नई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट केंद्रीय जलायोग को सौंपे जाने के बाद सोमवार को केंद्रीय जलायोग के मुख्य अभियंता सीकेएल दास, निदेशक पीयूष रंजन और निदेशक एसएस बोनाल ने जमरानी बांध स्थल का निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता दास ने कहा कि जमरानी बांध की 2850 करोड़ रुपये की डीपीआर की भी समीक्षा की जा रही है। यहां बांध बनाया जाना उपयुक्त हैं। टीम ने सभी पहलुओं बांध के लिए सही पाया है। अभी कुछ औपचारिकताएं हैं, मंगलवार को फिर बांध स्थल का दौरा कर उन्हें पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द परियोजना को मंजूरी मिल जाएगी। यहां से जाने के बाद अपनी रिपोर्ट एडवाइजरी कमेटी को सौंपेंगे।
सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता एलके शर्मा ने कहा कि बांध परियोजना पर एडवाइजरी कमेटी की मुहर लगना शेष है। जमरानी बांध की मंजूरी का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। बांध स्थल के निरीक्षण के दौरान शहनवाज हुसैन अधीक्षण अभियंता (जमरानी), एसई डीसी पांडे, एसई डीसी टम्टा, ईई जावेद अनवर, सहायक अभियंता नागेश पपनै, सहायक अभियंता जमरानी संजय सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई डीपीआर के आधार पर स्थलीय निरीक्षण को आई केंद्रीय टीम संतुष्ट
टीम का रुख सकारात्मक, सलाहकार समिति को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें