फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोआपरेटिव ड्रग फैक्ट्री को निजी हाथों में सौंपने का होगा विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कई पंचायत प्रतिनिधियों ने यहां गनियाद्योली स्थित कोआपरेटिव ड्रग फैक्ट्री को निजी हाथों में सौंपे जाने की आशंका जताते हुए इसका विरोध शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर फैक्ट्री को सहकारिता के माध्यम से ही चलाने की मांग की है। कहा कि फैक्ट्री के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार मुहैया हो रहा है।
विज्ञापन


पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि कुछ लोग अपने स्वार्थों के चलते सहकारिता की इस फैक्ट्री को निजी हाथों में सौंपने की योजना बना रहे हैं, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि फैक्ट्री के माध्यम से कई युवा रोजगार से जुड़े हुए हैं।

कहा कि एक तरफ सरकार पलायन रोकने की बात करती है दूसरी तरफ वर्षों पुरानी इस फैक्ट्री को निजी हाथों में सौंपने की योजना बना रही है। ज्ञापन में जिला पंचायत सदस्य अमित पांडे, प्रधान हरीश राम, बीना देवी, देवकी देवी, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष मोहन नेगी, सभसद संजय पंत सहित तमाम जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें