फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया और वायरल से वार्ड फुल

विज्ञापन
करीब तीन माह पहले लावारिस हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई एक महिला अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों के लिए सिर दर्द बन चुकी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। मौसम में बदलाव के साथ ही डायरिया, पीलिया, वायरल और टायफायड तेजी से फैल रहा है। बेस अस्पताल का बाल रोग वार्ड डायरिया पीड़ित और वायरल पीड़ितों से फुल है।
विज्ञापन

बेस अस्पताल में डायरिया पीड़ित छह और वायरल से पीड़ित 12 से अधिक बच्चे भर्ती हैं। अमन (06 माह) लाइन नंबर 16, निजामुद्दीन (07) हल्द्वानी, सौरभ (10) सुभाषनगर, अक्षा (03 माह) इंदिरा नगर, दिव्यांशु को डायरिया होने के कारण भर्ती कराया गया है। वायरल से पीड़ित 12 से अधिक बच्चे भी अस्पताल में भर्ती हैं।
बेस अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएस बिष्ट ने बताया कि बुधवार को दो पीलिया पीड़ित बच्चे आए थे। मौसम बदलने के कारण वायरल पीड़ित बच्चे अधिक आ रहे हैं। साथ ही निमोनिया के मामले भी आ रहे हैं। बताया कि टायफायड भी तेजी से फैल रहा है। मौसम के कारण ही बच्चे टायफायड की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की देखभाल और बच्चों के खानपान पर ध्यान देने को कहा है, ताकि वह बीमार न पड़े।

बेस अस्पताल में 16 से अधिक बच्चों को कराया भर्ती
बच्चों के खानपान पर ध्यान देने की जरूरत : डॉ. एसएस बिष्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें