फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मंडी और एजेंसियों की भी जांच करेगा अग्निशमन विभाग

विज्ञापन
मुंबई में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। अग्निशमन विभाग अब मंडी के गोदामों और वाहन सहित विभिन्न एजेंसियों की सुरक्षा की जांच करेगा, ताकि अग्नि कांड की घटना पर तत्काल काबू पाया जा सके। अनियमितता मिलने पर संबंधित संस्थानों को नोटिस दी जाएगी। इधर विभाग ने 20 बैंक्वेट हॉल की जांच रिपोर्ट आईजी रेंज को भेज दी है।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग को शिकायत मिली कि मंडी के कई गोदामों में अग्निशमन यंत्र नहीं लगाए गए हैं, जिससे अग्नि कांड की घटना को नियंत्रित करना काफी मुश्किल होगा। इसी तरह से वाहनों के अलावा अन्य एजेंसियों में अग्निशमन यंत्र बेतरतीब लगाए गए हैं। इस मामले में एफएसओ लीलाधर उपाध्याय ने बताया कि शहर के 20 बैंक्वेट हॉलों की जांच मौके पर जाकर की गई। इस मामले में सीएफओ के माध्यम से एसएसपी और आईजी को जांच रिपोर्ट भेजी है। कुछ जगहों पर मामूली अनियमितता मिलने पर उन्हें दुरुस्त रखने के लिए बैंक्वेट हॉल स्वामियों को निर्देश दिए हैं।
बृहस्पतिवार को रामपुर रोड स्थित डीपीएस स्कूल की सुरक्षा को जांचा गया। मानक के मुताबिक यंत्र लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके पहले आकाश इंस्टीट्यूट नैनीताल रोड, किंगफोर्ड स्कूल कुसुमखेड़ा, शीतल होटल रामपुर, हिमालय पब्लिक स्कूल चौधरी कॉलोनी की जांच की गई है। कुछ कमियां मिलने पर उनको सही करने का मौका दिया गया है। जांच करने से काफी लोग जागरूक भी हुए हैं। यदि दूसरी बार जांच में कमियां मिली तो विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा। अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह से पहले विभाग अग्नि कांड की वारदातों को रोकने की दिशा में काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 बैंक्वेट हॉल की जांच रिपोर्ट आईजी रेंज को भेजी
स्कूलों में भी अधिकारियों ने की अग्निशमन यंत्रों की जांच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें